आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने क्रिप्टोकरंसी को लेकर कही ये बड़ी बात
आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बेंगलुरु कार्यक्रम के दौरान कहा कि ‘यदि कानूनों का पालन किया जाए, तो भारत में क्रिप्टोकरंसी को लेकर कोई समस्या नहीं है।’ मंत्री का यह बयान आरबीआई द्वारा दी गई नसीहत से एकदम उलट है। जहाँ आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्रिप्टोकरंसी को लेकर टिप्पणी की थी क्रिप्टोकरंसी अगले वित्तीय संकट का कारण बन सकती है।



















