इन आठ शहरों में शुरू होगा सीबीडीसी का दूसरा चरण
भारतीय केंद्रीय बैंक आरबीआई ने पिछले वर्ष दिसंबर में डिजिटल करेंसी के रूप में सीबीडीसी की शुरुआत की थी। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने डिजिटल करेंसी को लेकर बयान दिया था कि "भारत में डिजिटल करेंसी का आना ऐतिहासिक मील का पत्थर है।" उन्होंने डिजिटल करेंसी को प्रचलित मुद्रा के विकल्प के रूप में बताया था।



















